” अंतरंग काव्य सरोवर ” अंतरतम से बाहर आकर पूरी दुनिया में होगा शीघ्र प्रकाशन
बिलासपुर. राष्ट्रीय साहित्य सृजन संस्थान के तत्वावधान में 61 से अधिक , देश और प्रदेश के कवि कवयित्रियों की रचनाओं से सजा यह ” अंतरंग काव्य सरोवर ” , अंतरतम से बाहर आकर पूरी दुनिया में शीघ्र प्रकाशन का संदेश दे रहा है।
अमेजन,फ्लिपकार्ट, किंडल,प्लेस्टोरआदि यूट्यूब,गुगल बुक में प्रकाशन की सूचना जारी कर दी गई है।हम अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहे हैं कि हमारे प्रथम साझा संग्रह के प्रकाशन के विचार को आप सबने मिलकर सफल बनाया।
हम आभारी हैं वरिष्ठ उपन्यासकार एवं पत्रकार केशव शुक्ला का जिन्होंने ‘अंतरंग काव्य सरोवर ‘ के संपादन का भार वहन किया।इसी तरह से हम आभारी हैं ,अंतरंग काव्य सरोवर के संपादक मंडल के सर्वश्री कवि विजय तिवारी ,अमृतलाल पाठक ,डॉ.सत्यनारायण तिवारी ‘ हिमांशु ‘ ,वरिष्ठ शिक्षाविद् उपन्यासकार एवं समीक्षक डॉ.अनिता सिंह ,डॉ.सर्वेश पाठक ,डॉ.शोभा त्रिपाठी शैव्या एवं डॉ.संगीता बनाफर का जिन्होंने मंडल की गरिमा को ही नहीं बढ़ाया वरन् संपादन में अपनी-अपनी सक्रिय भागीदारी निभाईं।
इन सबके साथ ही वर्ल्ड क्लॉस पब्लिकेशन ” साहित्यग्राम प्रकाशन ” की डॉयरेक्टर ऋचा- हितेश सिंह बिसेन एवं उनके समस्त सहयोगियों का भी हम ह्र्दयतल से धन्यवाद व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस काव्य सँग्रह को तैयार करने में अथक परिश्रम किया।


