अनुभव क्यू आर कोड से थाने में लोगों की समस्या का तुरंत निदान किया गया

 

बिलासपुर. रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद के तहत ‘‘अनुभव’’ के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन कर फीडबैक लेने की व्यवस्था का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा किया गया है। अनुभव की व्यवस्था प्रारंभ होने के दिन ही थाने, और पुलिस के अन्य कार्यालयों में क्यू आर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें जन सामान्य के द्वारा अपने मोबाइल से स्कैन कर दिये गये फीडबैक का अवलोकन रजनेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा किया गया, जिसमें जिला बिलासपुर पुलिस के कार्यों का जन अपेक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ है। इनमें थाना सिटी कोतवाली, सिविल लाईन, कोटा, सरकण्डा थाने में बहुत अच्छा फीडबैक जन सामान्य के द्वारा अनुभव क्यू आर कोड के द्वारा दिया गया है। अनेकों प्रकरणों में स्वयं थाना प्रभारी द्वारा लोगों की समस्यायें सुनी गईं एवं थाने में लोगों की समस्या का तुरंत निदान किया गया, थाने के अधिकारियों/कर्मचारियों का व्यवहार एवं आसपास का वातावरण, साफ-सफाई बहुत अच्छा श्रेणी में जनसामान्य द्वारा बताया गया है। थाने आने वाले फरियादियों को जो भी अनुभव थाने से मिलेगा, उससे प्राप्त फीडबैक के आधार पर व्यवस्था में अपेक्षित सुधार किया जायेगा।
‘‘अनुभव’’ से प्राप्त फीडबैक के अनुसार 1-2 थाने के कार्यों में फरियादियों के द्वारा सुधार की आवश्यकता बतलाई गई है, इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से सुधार हेतु समझाईश देकर प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही संबंधित उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को भी इस हेतु निर्देशित किया गया है। यह व्यवस्था निश्चित रूप से पुलिस सेवाओं में एक बेहतर सुधार लाने का अप्रतिम उदाहरण होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!