अन्वेवष मंगलम ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मुलाकात कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं


भोपाल. जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग मनोज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 22/06/2021 को पुलिस महानिदेशक संचालक लोक अभियोजन अन्वेजष मंगलम जिला एवं सत्र न्या यालय भोपाल पहुंचकर सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यावयाधीश राजेन्द्र कुमार वर्मा को उच्च न्या्यालय मप्र का न्यायमूर्ति बनाये जाने पर उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उन्हेंर हार्दिक बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इसी तारतम्य में संचालक ने जिला अभियोजन कार्यालय भोपाल का निरीक्षण भी किया। जहां जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याजय ने उनका स्वागत किया। महानिदेशक अन्वेनष मंगलम ने कार्यालय के समस्त् अधिकारियो एवं कर्मचारियों को कोविड 19 के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए शासकीय कार्य संपादित किये जाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा शासकीय कार्य संपादित किये जाने में आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आशवासन दिया। उपस्थित अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी टीपी गौतम, श्रीमती वंदना परते, सहायक संचालक उदयभान रघुवंशी, एडीपीओ श्रीमती हेमलता कुशवाहा, श्रीमती प्रियंका उपाध्यादय, श्रीमती वर्षा कटारे, नीरेन्द्रर शर्मा, नवीन श्रीवास्तव, विजय कोटिया, सुमित मारन, सुश्री दिव्यात शुक्ला, मनोज त्रिपाठी समेंत सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने संचालक का कार्यालय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन देने के संबंध में सादर आभार प्रकट किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!