May 2, 2024

रामगढ़़ में श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास की लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल हुए

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छ.ग. सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना रामवनगमन पर्यटन परिपथ के तहत चिंहित स्थल रामगढ़ के अधोसंरचना विकास कार्य और राम वाटिका का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा साहू, विधायक डाॅ. प्रीतम राम उपस्थित थे।
रामवनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चिंहित 9 स्थलों में आज 6वें स्थल पर भगवान श्री राम की भव्य मुर्ति का लोकार्पण अतिथियों के हाथ हुआ। गौरतलब है कि इस परियोजना के तहत चिंहित सभी 9 स्थानों को पर्यटन तीर्थ के रूप में भूपेश सरकार विकसित कर रही हैं। रामगढ़ छ.ग. राज्य के ऐतिहासिक पुरातात्विक, धार्मिक, प्राकृतिक धरोहर के साथ ही प्रसिद्ध महाकवि कालिदास की रचना मेघदूतम् के रचना स्थली के रूप में जानी जाती हैं।
छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छ.ग. की भूपेश सरकार छ.ग. की तीज-त्योहार, खान-पान को बढ़ावा देने के साथ ही ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों को सजोने का काम भी रामवनगमन परिपथ की माध्यम से कर रही हैं। कार्यक्रम को माननीय उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं संस्कृति मंत्री भी संबोधित किया और शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला। अटल श्रीवास्तव के साथ बिलासपुर से अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे शहर महामंत्री समीर अहमद भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सोनिया का पीएम मोदी को खत- 9 मुद्दों पर हो चर्चा
Next post सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव शामिल हुए-अमर अग्रवाल
error: Content is protected !!