June 1, 2024

भानुप्रतापपुर उप चुनाव के चारामा ब्लाक में अटल श्रीवास्तव ने सघन प्रचार किया

बिलासपुर. भानुप्रतापपुर उप चुनाव में चारामा ब्लाक के 104 बूथों के प्रचार प्रसार की जवाबदारी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को मिली है। अटल श्रीवास्तव ने आज कई सेक्टर और जोन पहुंचकर बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सघन प्रचार किया। अटल श्रीवास्तव के साथ चरौदा भिलाई के महापौर निर्मल कौसले, चारामा ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, कांग्रेस नेता नरेश देवांगन, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद, पेण्ड्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, केशकला बोर्ड के अध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन आदि उपस्थित थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता भूपेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को लेकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं। चारामा ब्लाक के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक भी ली।चारामा ब्लाक के सभी सेक्टरों में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल है, सभी ने मोर्चा संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता अंचल राजवाड़े ने आदिवासी किसान के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी की
Next post समस्त नैतिक संकल्पनाएँ संवैधानिक नैतिकता की परिधि में आती हैं : न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव
error: Content is protected !!