June 30, 2021
अटल श्रीवास्तव को भारत स्काउट गाइड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को भारत स्काउट गाइड का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आज उनके निवास पहुंचकर पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई की उपस्थिति में राज्य संगठन आयुक्त सी.एल.चंद्राकर, जिला आयुक्त विजय यादव, जिला संगठक बिना यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त माधुरी यादव ने सम्मान किया और निवेदन किया कि स्काउट गाइड को राज्य में मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें।
गौरतलब है कि गत दिनों राज्य स्काउट गाइड संगठन का गठन हुआ, जिसमें अटल श्रीवास्तव को राज्य इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।