अटल श्रीवास्तव मस्तूरी एवं कोटा विधानसभा के दौरे पर रहे
मस्तूरी जोड़ो यात्रा, हितग्राही कार्ड एवं कृषि यंत्र का वितरण समारोह में भाग लिया
बिलासपुर. छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, सहकारी बंैक अध्यक्ष प्रमोद नायक, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता एवं अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन के साथ आज जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में राहुल सोनवानी के संयोजन में प्रारंभ हो रही मस्तूरी जोड़ो पदयात्रा को झंडी दिखाकर शुरूआत कराई। यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 दिन तक चलेगी जिसका समापन खोंधरा में होगी यात्रा का उददेश्य भूपेश सरकार की योजनाओं को गांव-गांव एवं घर तक पहुंचाना हैं। इस अवसर पर मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस नेता राजेश्वर भार्गव, श्रीमती किरण यादव सभापति जिला पंचायत, अमित पाण्डेय, अनिल कैवर्त, किरण तिवारी, सुनील पटेल सहित सकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने कोटा विधानसभा के रतनपुर पहंुचकर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित हितग्राही कार्ड योजना की शुरूआत की। छत्तीसगढ़िया सरकार, हितग्राही के द्वार, जो कहा सो किया, वादे से ज्यादा दिया, नारे के साथ हितग्राही कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव एवं पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी प्रियंका पटेल, लोकसभा प्रभारी अतुल पाण्डेय, मोहित गुप्ता, जिला अध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप, पुष्पेन्द्र साहू, आनंद जायसवाल, मदन कैहरा, सीता जायसवाल, दामोदर क्षत्री सहित युवा कांगे्रस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।
छ.ग. पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव, अरुण सिंह चैहान, संदीप शुक्ला ने ग्राम छतौना में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। छतौना, पहंदा, कारीकछार सहित 6 गांव के 280 किसानों को बैट्रीचलित दवाई छिड़काने वाली मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भानू, क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, मंडी के सदस्य, युवा कार्यकर्ता, कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। स्पेयर वितरण कार्यक्रम को अटल श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के हितों मे ंचालाइ जाने वाली योजनाओं का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम को अरुण सिंह चैहान, संदीप शुक्ला ने भी संबोधित किया।