पुलिसकर्मियों पर हमला, एएसआई-हेडकांस्टेबल सहित 4 घायल
सूरजपुर. बीरमताल खड़गवां गांव निवासी राजेश साहू ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि 30-40 लोगों ने उसके घर को घेर लिया है और मारपीट का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एएसआई मानिक दास, हेड कांस्टेबल निर्मल मिंज, कांस्टेबल सुरेश साहू और नगर सैनिक बृजेश साहू मौके पर पहुंचेl उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच लाठी-डंडे और रॉड से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
हमले में एक एएसआई और हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है। वारदात के बाद एसपी सहित पुलिस बल मौके पर है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस टीम ने कुछ आरोपियों को देर रात और बुधवार सुबह तक पकड़ लिया है। कई अन्य आरोपी ग्रामीण फरार बताए गए हैं। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
More Stories
गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न
बिलासपुर. गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र बिलासपुर में बसंत पर्व के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। बसंत पर्व...
नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र
https://youtu.be/toaIZEA420A बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा...
JCB मशीनों में भरी गई लाशें, सरकार छिपा रही सच्चाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ भगदड़...
पहले मोदी की गारंटी के नाम पर ठगा अब अटल विश्वास पत्र लाकर जनता को ठगने की कोशिश
भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज - कांग्रेस विधानसभा में मोदी की गारंटी के...
चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति कतियापारा उदई चौक के पास धारदार चाकू को...
महापौर के दो और पार्षद के नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए
बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के...