पुलिसकर्मियों पर हमला, एएसआई-हेडकांस्टेबल सहित 4 घायल
सूरजपुर. बीरमताल खड़गवां गांव निवासी राजेश साहू ने मंगलवार देर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि 30-40 लोगों ने उसके घर को घेर लिया है और मारपीट का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एएसआई मानिक दास, हेड कांस्टेबल निर्मल मिंज, कांस्टेबल सुरेश साहू और नगर सैनिक बृजेश साहू मौके पर पहुंचेl उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच लाठी-डंडे और रॉड से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
हमले में एक एएसआई और हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है। वारदात के बाद एसपी सहित पुलिस बल मौके पर है। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस टीम ने कुछ आरोपियों को देर रात और बुधवार सुबह तक पकड़ लिया है। कई अन्य आरोपी ग्रामीण फरार बताए गए हैं। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।