May 2, 2024

कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार समिति की घोषणा

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार समिति की घोषणा की है। समिति में इस समिति के अध्यक्ष नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया होंगे। मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल, सांसद दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला प्रभारी दुर्ग गिरीश देवांगन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चन्द्र पाढ़ी, प्रदेश एन.एस.यु.आई. अध्यक्ष नीरज पांडे, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अम्बिका सिंहदेव, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक खेलसाय सिंह, विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक शिशुपाल सोरी, विधायक विक्रम शाह मंडावी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस लोक-कला, संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षाड़ंगी, पूर्व विधायक प्रत्याशी गोरे लाल बर्मन सदस्य है।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 30 नवंबर को :  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 30 नवंबर 2021 मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव 2021 हेतु गठित प्रदेश चुनाव समिति की दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में बैठक आयोजित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गुरु तेग बहादुर ने एशिया के देशों में चेतना जगाने का काम किया : प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी
Next post देसहा यादव समाज की बैठक 5 दिसंबर को सभा भवन महादेव घाट में
error: Content is protected !!