पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

बिलासपुर. शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, आंख सहित अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!