April 25, 2024

पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

बिलासपुर. शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने बटनदार चाकू निकाल लिया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, आंख सहित अन्य जगहों पर चोंटे आई है। पति की हरकतों को देखकर वह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके गर्दन पर 8 से 9 चोट के निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस ने अपने अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को दी विदाई
Next post लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या
error: Content is protected !!