निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग, पैसेंजर गाडिय़ां कैंसिल

 

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। जिसके कारण रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली १० टे्रनों को कैंसिल कर दिया हैं। इनमें सभी लोकल टे्रनें शामिल है।
रायपुर मंडल के मुताबिक ६ से ७ दिसंबर तक ७ पैसेंजर टे्रनें कैंसिल रहेंगी। जबकि ७ से ८ दिसंबर तक ३ टे्रनें कैंसिल रहेंगी। इससे रोजाना टे्रन में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। बिलासपुर से रायपुर और कोरबा से रायपुर आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे।

सिग्नालिंग सिस्टम को किया जा रहा अपग्रेड
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे लगातार मार्डन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। फोकस पैसेंजर टे्रनों की समय को बेहतर बनाने पर है। जिससे टै्रफिक को ज्यादा असरदार तरीके से कंट्रोल कर रहे हैं। अधिकारियों को दावा है कि एडवांस्ड टेक्नोलाजी टे्रन ऑपरेशन में सेफ्टी सिस्टम को बेहतर बनाएगी। लाइन कैपेसिटी बढ़ाएगी और टे्रनों की आवाजाही को आसान बनाएगी। इसे हासिल करने के लिए सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम बदला जा रहा है।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!