Badminton: एक्सेलसन ने जीता ऑल इंग्लैंड ओपन, ताइवान की ताई जू भी बनीं चैंपियन

बर्मिंघम. विक्टर एक्सेलसन ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप (All England Badminton Championship) के नए चैंपियन बन गए हैं. डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन (Viktor Axelsen) ने रविवार को ताइवान के तेन चेन चोऊ को हराकर चैंपियनशिप (All England Open Badminton Championship) का पुरुष सिंगल्स खिताब जीत लिया. टूर्नामेंट के दूसरे सीड खिलाड़ी एक्सेलसन ने पहली सीड चोउ को 46 मिनट के भीतर 21-13, 21-14 से हराया. महिला सिंगल्स का खिताब ताई जू यिंग (Tai Tzu Ying) ने जीता.
26 साल के विक्टर एक्सेलसन ने ऑल इंग्लैंड ओपन (All England Open) का खिताब पहली बार जीता है. इसके साथ ही उन्होंने तेन चेन चोऊ के खिलाफ अपनी जीत-हार का आंकड़ा 10-2 कर लिया है. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 12वां मुकाबला था.
महिला सिंगल्स का खिताब ताइवान की ताई जू यिंग ने जीता. उन्होंने फाइनल में चीन की चेन युफेई को 21-19, 21-15 से हराया. उन्हें खिताबी मुकाबला जीतने में 44 मिनट लगे. ताई जू यिंग ने यह चैंपियनशिप तीसरी बार जीती है. भारतीय शटलर पीवी सिंधु टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं.
महिला डबल्स खिताब जापान की युकी फुकुशियामा और सायाका हिरोता ने जीता. सायाका और युकी ने चीन की यूई दू और यिन हुई ली को 46 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया.
Related Posts
दीप्ति शर्मा का ऑलराउंडर जलवा: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन रचा नया इतिहास
Team India के बाद इस धाकड़ प्लेयर के IPL करियर पर लगा पावरब्रेक! टीम ने दिखाया ठेंगा

