बसन्त शर्मा अरपा पार कांग्रेस के स्तम्भ थे : शहर कांग्रेस

File Photo

बिलासपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष डीएलएस महाविद्यालय के संचालक बसंत शर्मा के असामयिक निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है  जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं कांग्रेस पार्षद दल बिलासपुर ने  इसे अपूरणीय क्षति बताया है प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव महामंत्री अर्जुन तिवारी प्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रमोद गायक महापौर रामशरण यादव सभापति  शेख नजीरुदीन प्रदेश सचिव महेश दुबे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू जावेद मेमन तैयब हुसैन अरविंद शुक्ला मोती थारवानी सहित सभी पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं कांग्रेस के सभी जिला पंचायत सदस्यों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है रामशरण यादव एवं अटल श्रीवास्तव ने बताया  बसंत शर्मा जी हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए चिंतित रहते थे और नगर निगम बिलासपुर में जनता के लिए कैसे विकास का कार्य किया जाय हमेशा सुझाव देते थे और  वे अरपा पार कांग्रेस के स्तंभ थे समस्त कांग्रेस जन उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं वरिष्ठ कांग्रेसी जफर अली  फिरोज कुरैसी अशोक अग्रवाल ने भी उन्हें अपनी श्रंद्धाजली  प्रकट की है

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!