February 23, 2021
बेस्ट आर्किटेक्ट पुरस्कार विजेता श्याम कुमार शुक्ल का छत्तीसगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने किया सम्मानित
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आर्किटेक्ट राष्ट्रीय अभियन्ता पुरस्कार प्राप्त श्याम कुमार शुक्ल को बेस्ट आर्किटेक्ट इन इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर छत्तीसगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच ने सम्मानित किया । प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि शुक्ल के बिलासपुर आगमन पर मंच के सदस्यो ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हे सम्मानित किया। प्रमुख रूप से मन के प्रदेश अध्यक्ष पं. बी.के. पान्डेय, गोपाल तिवारी, करुणाशंकर अवस्थी, संजय तिवारी, युवक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी, उपाध्यक्ष शाश्वत तिवारी, जिला अध्यक्ष संकल्प तिवारी,अभिषेक मिश्र, अनूप पान्डेय, सुरेंद्र तिवारी, आदित्य दीक्षित शामिल रहे।