May 13, 2024

भारतीय जनता पार्टी का अपने-अपने घरों में धरना देना, दोहरे चरित्र का परिचायक : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी का अपने अपने घरों में धरना देना दोहरे चरित्र का परिचायक है। भाजपा का हमेशा ही कहना कुछ रहता है व करना कुछ और। आज के धरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा  कि जब छत्तीसगढ़ की जनता को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आवश्यकता है।  तब वे अपनी केंद्र सरकार से बात कर छत्तीसगढ़ में महामारी के समय में कोविड-19 से लड़ने के लिए ,दवाइयां, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते। इसके विपरीत ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और तमाम सांसद व  प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने घरों में राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठकर अपना दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं कि वे जनता के इस लड़ाई में साथ नहीं है। भाजपा के लोग इस आपदा में भी धरना प्रदर्शन का अवसर तलाश रहे है। अटल श्रीवास्तव ने कहा अच्छा होता  की धरना नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किया जाता। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश में जहां कांग्रेस को समर्थन दिया वही  लोकसभा चुनाव में भाजपा के नौ सांसद इस प्रदेश से चुनकर नरेंद्र मोदी को समर्थन प्रदान किया। आज वे सभी सांसद धरना प्रदर्शन में बैठकर जनता के दिए गए फैसले का अपमान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिसे प्रदेश की जनता ने चुनाव परिणाम से ही घरों में बैठा दिया था। अब वह घर में ही बैठकर धरना प्रदर्शन करने के योग्य बची हैं। प्रदेश के सांसदों और भाजपा विधायकों ने और प्रदेश  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने एक रुपए की राशि भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में नहीं दी। सारी राशि नरेंद्र मोदी के दबाव में पीएम केयर्स फंड में दी गई जो राज्य की जनता  का अपमान है। रेल मंत्री प्रतिदिन ट्वीट कर सहायता करने की बात करते हैं लेकिन रेलवे जोन बिलासपुर ₹1 की मदद भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में नहीं करता। जबकि हजारों करोड़ की कमाई  secr जोन के द्वारा की जाती है। एक भी केंद्रीय संस्थान छत्तीसगढ़ की जनता की मदद नहीं कर रहे हैं। ऐसे अवसर पर जब छत्तीसगढ़ की जनता इस महामारी से राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोविड-19 के संक्रमण से जंग लड़ रही है। राज्य की भूपेश सरकार पूरे प्रदेश में 3 स्तर पर लगातार काम कर रही है। संक्रमण फैलने से रोकने का काम, मरीजों के इलाज का काम, और रोज कमाने खाने वाली जनता के साथ राशन का सहयोग करने का काम, लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस संगठन के लोग बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जनता के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय प्रभारी के तुगलकी फरमान का पालन करते हुए अपने अपने घरों में दुबक कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के घर वाले भी इनके साथ नहीं रहेंगे और इन्हे 14 सीटों के भी लाले पड़ेंगे। इस अवसर के लिए और इस धरना प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ की जनता  भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय जिला कांग्रेस कमेटी शहर केअध्यक्ष प्रमोद  नायक   ने भी भारतीय जनता पार्टी के आज के धरना प्रदर्शन को नौटंकी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऑक्सीजन एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र पहुँची, आक्सीजन टैंकरों के तेजी से आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
Next post कोरोना शवों के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा इन नम्बरों पर करे कॉल
error: Content is protected !!