भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पश्चिम बंगाल एकजुटता दिवस

बिलासपुर. भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बिनय सिंन्हा  के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादियों के खिलाफ हो रहे अमानवीय अत्याचार और सुनियोजित रणनीति के तहत हो रही राजनीतिक हिंसा के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (जिला बिलासपुर) के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में उपस्थित होकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांकेतिक प्रर्दशन किया। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान अपने संबोधन में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ट नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व श्रमकल्याण मंडल अध्यक्ष  एस एन तिवारी  ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत राष्ट्रवादी और हिंदू वादी संगठनों के खिलाफ लगातार भयादोहन और अमानवीय हिंसात्मक गतिविधियों को वहां के प्रशासन द्वारा भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, तथा संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।ऐसी स्थिति में वहां से हजारों की संख्या में लोगों का पलायन शुरू हो गया है, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को भी हिंसा का शिकार बनाया गया है और लगभग एक दर्जन से अधिक बीएमएस कार्यालयों में हमला कर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है।अनेक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है परन्तु उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला बिलासपुर के प्रभारी  शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री  बिनय सिंन्हा के आह्वान पर  पश्चिम बंगाल एकजुटता दिवस के रूप में जिला बिलासपुर में जिला बिलासपुर के संयोजक  संजय तिवारी  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति  के नाम जिला कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए वहां के हिंसात्मक गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। और साथ ही संगठन के आह्वान पर वस्तुहारा सहायता समिति के नाम पर हिंसाऔर विस्थापन के शिकार लोगों के लिए धनराशि भी एकत्रित किया जा रहा है। इस  कार्यक्रम में वरिष्ठ भारतीय मजदूर संघ नेता  एस एन तिवारी , प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ की शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री  सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के संयोजक  संजय तिवारी , बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री  मनीष क्षत्री , राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  राजेश पाण्डेय , स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी  सर्वेश तिवारी ,  ओम ठाकुर,  दिनेश तिवारी,  संजय पटेल,  प्रदीप महाकुंड,  रामदास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!