अनुभव एप में सार्वाधिक फीडबैक बिलासपुर पुलिस को मिली
बिलासपुर। आईजीपी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर विगत एक माह में अनुभव के तहत प्राप्त फीडबैक के संबंध में चर्चा की। चर्चां का मुख्य बिंदु अनुभव के तहत प्राप्त फीडबैक के आधार पर थानों की समीक्षा रही। इस दौरान बिलासपुर रेंज के बिलासपुर जिला पुलिस को सार्वाधिक फीडबैक मिली है।
1 फरवरी से 28 फरवरी में बिलासपुर जिले में कुल 201 फीडबैक प्राप्त हुईं, जिसमें सर्वाधिक थाना सरकंडा में 64, सिविल लाइन में 20 फीडबैक मिली है। सिटी कोतवाली, बिल्हा,अजाक, यातायात थाना, रेंज साइबर थाना, एसीसीयू, पुलिस सहायता केंद्र सिम्स, पुलिस सहायता केंद्र मोपका में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई है। उसी प्रकार जिला रायगढ़ में कुल 331 फीडबैक प्राप्त हुईं जिसमें सर्वाधिक थाना जूटमिल में 44 व थाना कोतरारोड में 44 फीडबैक मिलीं। उसी प्रकार थाना अजाक और महिला थाना में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई जिला कोरबा में कुल 55 फीडबैक प्राप्त हुई, जिसमें सर्वाधिक थाना उरगा में 12 फीडबैक मिली। उसी प्रकार थाना कोतवाली, साइबर थाना, दर्री, कुसमुंडा पाली, पसान, लेमरू में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई। जिला जांजगीर चम्पा में कुल 100 प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना सारागांव में 20, जांजगीर में 11 फीडबैक आई है। उसी प्रकार पुलिस सहायता केंद्र कोटमिसोनर और रहौद में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई। जिला मुंगेली में कुल 230 फीडबैक प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना पथरिया में 46, थाना लोरमी में 24 थाना सिटी कोतवाली में 33 साइबर सेल में 21 फीडबैक मिली। उसी प्रकार चौकी डिंडोरी में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कुल 51 फीडबैक प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना डोंगरीपाली में 11 फीडबैक मिली। उसी प्रकार थाना बिलाईगढ़ में शून्य फीडबैक प्राप्त हुई। जिला सक्ती में कुल 127 फीडबैक प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना मालखरौदा में 38, थाना जैजैपुर में 20 थाना डभरा में 19 फीडबैक मिली है। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से कुल 39 फीडबैक जिसमें सर्वाधिक फीडबैक पेण्ड्रा में 22 फीडबैक मिली। उसी प्रकार चौकी खोडरी से शून्य फीडबैक मिली


