पुणे में 20 मार्च से लगेगा ‘गौ टेक 2026’ का महाकुंभ

पुणे में गूंजेगा ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’: 20 मार्च से शुरू होगा ‘गौ टेक 2026’
मुंबई /अनिल बेदाग: गौ आधारित उद्योग, नवाचार और उद्यमिता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 से 23 मार्च 2026 तक पुणे के एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड में ‘गौ टेक 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्देश्य गौ आधारित अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। आयोजन में देश-विदेश के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति, स्टार्ट-अप निवेशक, किसान और गौसेवा से जुड़े संगठन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीसीसीआई के संस्थापक और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष  डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने कहा, “गौ टेक 2026 का उद्देश्य गौ आधारित उद्योग, टेक्नोलॉजी और नवाचार को वैश्विक मंच देना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।इस आयोजन में 300 से अधिक स्टॉल, 12 से ज्यादा सेमिनार, बी2बी बैठकें और विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी, जबकि 5 लाख से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है।
इस प्रदर्शनी में जैविक खाद, बायो-पेस्टीसाइड, गौमूत्र और गोबर आधारित उत्पाद, प्राकृतिक खेती, डेयरी उत्पाद, बायो-एनर्जी, चारा उद्योग और भारतीय देशी गौवंश की लाइव प्रदर्शनी जैसे कई क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण रोजगार और सतत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर मूंदड़ा ने बताया, “20 मार्च को भव्य उद्घाटन और 23 मार्च को समापन समारोह होगा, जिसमें गौ उद्योग, प्राकृतिक खेती और पंचगव्य आधारित नवाचारों पर विशेष चर्चा की जाएगी।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!