August 12, 2026
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।
घोषित दायित्व के अनुसार बेलतरा विधानसभा से अनमोल कुमार झा को जिला संयोजक, मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) को जिला सहसंयोजक तथा कोटा विधानसभा से श्री संजय सोनी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से मीडिया और जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे


