संजय गांधी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक ने नामांकन दाखिल किया

बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 संजय गांधी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ढोल तासे के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया । भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि नगर निगम की कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बडे़-बड़े वायदे कर लोगों को बरगलाकर लालीपॉप दिखाया था वह सही साबित हुआ। नगर की बातें तो छोड़ो वार्ड क्र. 29 में ही कांग्रेस का कोई नेता झांकने नहीं गया वार्ड के नागरिक अनेक समस्याओं को  लेकर कांग्रेस के  नेताआंे, महापौर आदि जनप्रतिनिधियों से मिलकर वार्ड की समस्याओं  को दूर करने का गुहार लगाते रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं आज भी इस वार्ड में पानी की भारी किल्लत है नगर निगम द्वारा पानी टेंकरों से पानी सप्लाई कर रहे हैं जो कांग्रेस के नेता बड़ी बड़ी बाते करते थकते नहीं हैं उस वार्ड की आज तक पानी की समस्या का निराकरण नहीं कर पाये। आज जब चुनाव है तो वार्ड की चिंता सता रही है। श्री कुमावत ने कहा कि वार्ड में व्याप्त समस्याओं को लेकर तथा कांग्रेस के खोखले वादों आदि अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी इस वार्ड में मैदान में उतरी है।

रैली राजेन्द्र नगर स्थित पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नीज कार्यालय से निकली। इस दौरान नामांकन रैली की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋ़षि, किशोर राय, अशोक विधानी, अमरजीत दुआ, विनोद सोनी, श्रीमती जयसिंह चौकसे, दीपक सिंह, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, निम्मा जिवनानी, अजीत सिंह भोगल, निखिल केशरवानी, उदय मजुमदार, सुनिता मानिकपुरी, महेश चंद्रिकापुरे, प्रवीन दुबे, राजेश मिश्रा, कमल जैन, अतुल बापते, राजेश सिंह ठाकुर, प्रकाश यादव, ओम पाण्डेय, कृष्णा रजक, बेनी गुप्ता, शेखर पाल, विजय यादव, बबलू पमनानी, रवि गोयल, रिंकु मित्रा, अंकित गुप्ता, रूपाली गुप्ता, बल्लू हरियाणवी, अमित तिवारी, पल्लव धर, नारायण गोस्वामी, रमेश जायसवाल, अनुज टंडन, डी.के. साहू, रोहित मिश्रा, शतीस यादव, दिनेश देवांगन, गिरधारी अग्रवाल, विकास  एंथोनी, यश गौराहा, आदित्य तिवारी, संध्या चौधरी, मीना गोस्वामी, हरि गुरूम, संतोष सिंह, सुकांत वर्मा, ओमकांत तिवारी, किशलय श्रीवास्तव, देवेश खत्री, महर्षि वाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, महेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र खत्री, आदित्य तिवारी, मुकेश राव, रजनी यादव, शोभा कश्यप, पूनम शुक्ला, प्रभा दुबे, रीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामड़े, प्रियंका थामस, पुष्पा तिवारी, पूजा सोनी, चंचल कुशवाहा, राजेश्वरी यादव, लोकेश्वरी राठौर, आशीष झा, ओमकांत तिवारी, तनुज वोहरा, बिज्जू राव, ओम केसरवानी, धनन्जय गोस्वामी, लाला भाभा, सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!