April 8, 2021
भाजपा ने मनाई अपनी 41वां स्थापना दिवस, कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए किया गया सोशल डिस्टेसिंग का भी कड़ाई से पालन
बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. भारतीय जनता पार्टी के 41वे स्थापना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिष्णुदेव साय के आदेशानुसार प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा प्रदेश भाजपा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में समस्त जिले के पदाधिकरी स्थापना दिवस कार्यक्रम तय किया गया था जिसके अंतर्गत जिला बलरामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपल कृष्ण मिश्रा (जाबर बाबा) एवं जिला महामंत्री ओमप्रकास जायसवाल , जे. पी. गुप्ता के द्वारा सोशल मिडिया एवं फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओ के साथ जुड़े रहे और भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर संगठन के प्रभारी अनिल केसरवानी के मार्गदर्शन में बलरामपुर भाजपा जिला इकाई सहित जिले के सभी मण्डलों में भाजपा का 41 स्थापना दिवस पार्टी के गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया । जिसमे बलरामपुर की महिला मोर्चा अध्यक्षा सकुन्तला सिंह ने अपने टीम में साथ वाड्रफनगर और रघुनाथनगर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगो के घर घर जाकर पार्टी का झंडा लगाए और उनके घर के आँगन में कमलफुल का रंगोली भी लगाए जिसमे इनके साथ महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा पदमा ओझा , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पुष्पा जायसवाल महामंत्री अंजू कुशवाहा , उपाध्यक्ष शारदा भगत , रघुनाथनगर महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री पुष्पा सिंह सहित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियो के द्वारा अपने अपने पोलिंग बूथ अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संपादित किया गया ।
वाड्रफनगर नगर पंचायत के पोलिंग बूथ 78 , 79 और 80 में भाजपा वाड्रफनगर के मण्डल के प्रभारी राजेन्द्र जायसवाल एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा के विशेष सहयोग कार्यक्रम सुयोजित किया गया जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपल प्रसाद कश्यप , NGO प्रकोष्ठ के भाजपा जिला संयोजक धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी , विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपिशरण कुशवाहा , परमानन्द कुशवाहा , अजाक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राजू सिंह ओइके , अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष अब्दुल अंसारी , अल्पसंख्यक जिला मंत्री अब्दुल रज्जाक , पवन गुप्ता , संदीप कुशवाहा , बूथ अध्यक्ष रामचरण कुशवाहा , बूथ अध्यक्ष प्रभु ठाकुर , बूथ अध्यक्ष नंदू कुशवाहा , दिनेश कश्यप , बासदेव कुशवाहा , संगीता , अनीता , मनीता , बुधराम , रामदेव सामिल रहे इस कार्यक्रम में आई टी सेल जिला संयोजक रौशन लाल मणि लगातार सभी पदाधिकारियो के संपर्क थे ।
कोरोना महामारी को ध्यान रखते हुए जिले के सभी भाजपा के पाधिकारी कार्यकर्ता गण अपने -अपने घरो पर स्थापना दिवस मनाए । कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो को पालन करते हुए स्थापना दिवस सादगी पूर्वक से मनाया और सभी अपने निवास स्थान पर भाजपा के संस्थापक सदस्यों को याद किया और परिवार में आपातकाल काल व् पार्टी स्थापना दिवस के समय के बातो को जाने उन सभी महापुरषो के लेख पढ़ कर । राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियो के द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए सभी ने अपने निवास स्थान पर ही भारत माता की जय , पंडित दिन दयाल उपाधयाय , डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी भजपेयी जी के शैल चित्र में पुष्पांजली अर्पित कर घर के बालकनी एवं छतो पर भाजपा का ध्वजारोहण किया गया और बूथ अध्यक्ष के घर के सामने नेम प्लेट लगाया गया एवं सभी बूथ अध्यक्षो की माल्यार्पण किया गया एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी कार्यकर्त्ता ने जरूरतमन्दो को हर संभव मदत करंगे है ऐसा संकल्प लिए।