वार्ड 31 में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. पार्टी के आदेश पर जूना बिलासपुर वार्ड क्रमांक 31 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा के कार्यकर्ताओं  ने  चौक चौराहों में जाकर लोगों को स्वच्छता बनाये रखने की अपील भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह वार्ड भ्रमण कर चौक चौराहों में बिखरे पड़े कचरों को एकत्र किया और आम जनता से अपील की है कि अपने घरों के अलावा आस पास में पड़े कचरों को जमा न होने दे। साफ-सफाई से वार्ड का वातावरण स्वच्छ रहेगा और नालियां भी जाम नहीं होगी। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने घरों के अलावा गली कूचों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे। भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वयं भी साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद बोलर, बलराम हिरयाणी, दिनेश शर्मा, योगेश बोले सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!