भाजपा नेताओं ने स्व. ब्रदीधर दीवान को दी श्रद्धांजलि


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के सर्वमान्य एवं लोकप्रिय जन नेता थे बद्रीधर दीवान उक्त बाते आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह ने भाजपा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को वर्चुअल श्रद्धाजंलि सभा के दौरान कही। श्री सिंह ने श्री दीवान को याद करते हुए कहा कि दीवान जी एक नेता ही नही वे सर्वमान्य सेवक रूप के रूप में जाने जाते है। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से जनसंघ से लेकर भाजपा की इस यात्रा में संगठन को खड़ा करने में पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ समर्पण होकर काम करते रहे। क्षेत्र एवं प्रदेश में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनसे कुछ न कुछ अवश्य सीखा है। श्री सिंह ने कहा कि श्री दीवान का सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित रहा है उनकी भरपाई कर पाना हम सबके लिए असंभव है। हम उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजा पाण्डेय ने भी स्व.बद्रीधर दीवान को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री दीवान जी ने राजनीति में रहकर सेवा के रूप में समाज एवं क्षेत्र के हित संवर्धन में काम करने का जो मार्ग हम सबको दिखाया है उसी के अनुरूप हम सबको काम करना चाहिए। वर्चुअल श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व.बद्रीधर दीवान जी को दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके चेतनधर दीवान, विजयधर दीवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विक्रम सिंह, राजेन्द्र अग्रहरि, जित्तू साहू, प्रणव शर्मा, विजय शर्मा, अनमोल झा, मनीराम ध्रुव, बबीता ताम्रकार, अशोक मानिकपुरी, अंकूर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!