July 5, 2024

भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते-राहुल

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘‘हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग” हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। उन्होंने गुजरात में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पथराव किए जाने की निंदा करते हुए यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर लोकसभा में की गई ‘हिंदू विरोधी’ टिप्पणियों के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी और सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके प्रदेश कार्यालय पर पथराव किया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है। हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की अपने घर से की शुरुआत
Next post बॉलीवुड आइकन कृति सेनन फूजी फिल्म इंडिया इंस्टैक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी 
error: Content is protected !!