पत्थलगाँव की घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला


बिलासपुर. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा पत्थलगाँव में हुईं दर्दनाक घटना के विरोध में व मृतक एवं घायलों का मुआवज़ा बढ़ाने की माँग को लेकर महामाया चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया की आज बिलासपुर जिले के प्रत्येक मंडलो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया है व प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द मुआवज़ा बढ़ाने व मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की गयी है।


पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केतन सिह, सिद्धार्थ शुक्ला, वैभव जायसवाल, आशीष पांडेय, महर्षि बाजपेयी, विश्वजीत ताम्रकार, दीपक यादव, अखिल गुरूवानी, मनीष कौशिक, अभिषेक तिवारी, संस्कार सोनी, रवि सिंह, दुर्गेश यादव, विकास यादव, तुषार साव, आशीष श्रीवास, विवेक कश्यप, हर्षित दुबे , सिद्धार्थ श्रीवास सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!