शादी में शामिल होने आए मेहमान का शव मिला

 

पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार के घर आए मेहमान का शव खदान के पानी के अंदर मिला है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को पानी के अंदर से बाहर निकालकर मृतक की पहचान की गई। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम गोडाडीह स्थित खदान के गढड़े में शुक्रवार की सुबह एक लाश पड़ी थी। ग्रामीणों टहलने के लिए खदान की ओर गए थे। इसी दौरान पानी के अंदर शव पर नजर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को पानी के अंदर से बाहर निकाला गया। शुरूआत में ग्रामीण मृतक की पहचान नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान पता चला कि मृतक शादी समारोह में मेहमान बनकर आया था। मृतक प्यारेलाल यादव पिता बिहारी लाल यादव (50) निवाीस ग्राम हसवा बलौदा जिला बलौदाबाजार निवासी के रुप में पहचान हुई। पुलिस टीम ने शव को अस्पताल भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!