“खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरिये गिरफ्तार

बिलासपुर. दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष जसवानी, करन श्रीवास एवं अन्य साथी मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास मोबाइल फोन के माध्यम से “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से एक टाटा कार, एक स्कूटी, 05 नग मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम जप्त की गई। जांच दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी संतोष जसवानी द्वारा सट्टे का पैसा आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाया जा रहा था, जिस पर आशीष जसवानी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा बड़े एवं फरार सटोरियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। फरार सटोरिये रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी एवं राज चेतानी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है।

 

नाम आरोपीगण

1. संतोष जसवानी पिता स्व. हरिलाल जसवानी उम्र 34 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा हाल मुकाम रोमन हाईट्स गंगानगर फेस-02 मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
2. करन श्रीवास पिता देवी प्रसाद श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर।
3. आशीष जसवानी पिता अमेश उम्र 20 वर्ष निवासी बी.आर. हॉस्पिटल के पास बिलासपुर।
4. विधि से संघर्षरत बालक।

जप्ती मशरूका :-

1. 05 नग मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 27 नग एटीएम कार्ड।
2. नगदी रकम 13,48,000/- रूपये।
3. एक टाटा कार एवं एक स्कूटी।

जुमला मशरूका कीमत – 22,63,000/- रूपये।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!