Bread and Weight loss : वजन घटाने के लिए नाश्ते में बिल्कुल न खाएं ये वाली ब्रेड, जानें क्या है हेल्दी ऑप्शन
अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो आपको वाइट ब्रेड से परहेज करना चाहिए और होल वीट या मल्टीग्रेन ब्रेड खाना चाहिए। सफेद ब्रेड में ढेरों कैलोरी होती है, जो आपकी कमर का साइज बढ़ा सकती है। यहां जानें वेट लॉस जर्नी के दौरान किस टाइम के ब्रेड का सेवन करना चाहिए।
इसमें प्रोसेस्ड कार्ब्स और फाइबर की भी कमी होती है। नतीजतन, इसे खाने के बाद पेट पूरी तरह से नहीं भरता। वाइट ब्रेड का अधिक सेवन वजन बढ़ाने और मधुमेह, हृदय रोग और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। (फोटो साभार: Pixabay)
मल्टीग्रेन ब्रेड
मल्टीग्रेन किस्म में मुख्य इंग्रीडिएंट के रूप में होल ह्वीट होते हैं। इसमें जई, जौ, अलसी के बीज, सोया, बाजरा और अन्य अनाज की पर्याप्त मात्रा होती है। इनमें फाइबर की मात्रा और पोषक तत्व अधिक होते हैं।
इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को मल्टीग्रेन ब्रेड खाना चाहिए। यह ब्रेड अनाज और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, पाचन बढ़ता है और शरीर को पोषण मिलता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) ने पाया कि मल्टीग्रेन ब्रेड में विटामिन- B, फोलिक एसिड सहित आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है।
यह ब्रेड सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए हमेशा होल-ह्वीट ब्रेड ही खरीदें। इसमें जरूरी पोषक तत्व और फाइबर होते हैं और यह काफी हेल्दी होता है।
क्या वजन घटाने में ब्रेड मदद करेगी?
- शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी अगर दी जाएगी तो वजन बढ़ेगा।
- यदि आप सफेद ब्रेड से बनी सैंडविच, जिसमें प्रोसेस्ड मीट, बटर और मेयोनेज का प्रयोग किया गया हो, उसे खाने से शरीर में फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।
- वजन कम करने वाले लोगों के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड एक सेहतमंद विकल्प हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे डाइट में ब्रेड को कैसे शामिल करते हैं।