May 14, 2024

छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने नियमितिकरण की मांग को लेकर नेहरू चौक में किया धरना प्रदर्शन

बिलासपुर. छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों द्वारा नेहरू चौक में 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें नगर निगम बिलासपुर के अनियमित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण के लिए कॉंग्रेस सरकार की घोषणा पत्र में किये गये वादे की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जायेगा कांग्रेस सरकार को याद दिलाया गया। क्योंकि कॉंग्रेस सरकार को सत्ता में आये साढ़े तीन वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है और उनके किये गये घोषणा पत्र के अनुसार आज तक नगर निगम के किसी भी कर्मचारी को नियमितिकरण नहीं किया गया है। इसके कारण नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो गया है। कॉंग्रेस सरकार द्वारा नियमितकरण के लिए अतिशीघ्र कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों द्वारा शीघ्र ही उग्र आंदोलन किया जायेगा। इसलिए सचिन शर्मा के अध्यक्षता में नेहरू चौक में 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नगर निगम में कर्मचारियों में जगदीश तिवारी, संतोष मिश्रा, संतोष कौशिक, संजय दान, अनिल कश्यप, विनोद दुबे, राम यादव, रितेश सोनी, अशोक केंवट, भोला केंवट, गोपाल यादव, सुनील साहू, रविश, रविशंकर, सरप्रकाश रजक, विश्राम केंवट, बृजेश, शिव जयसवाल, नरेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मोदी सरकार ईडी के माध्यम से लगातार राहुल गांधी सोनिया गांधी को परेशान कर रही : कांग्रेस
Next post जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!