चैत्र नवरात्रि… सोंठी में 9 दिन चलेगा भव्य देवी भागवत महापुराण

 

बिलासपुर। जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंठी में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।
नवरात्रि के दौरान 500 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। 19 मार्च की सुबह 8.30 बजे 701 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ग्राम सोंठी में विराजित मां मन्ना दाई की करीब 400 वर्ष पुरानी प्रतिमा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि मां मन्ना दाई नि:संतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। पहले यहां पशु बलि की परंपरा थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है और मंदिर का नव निर्माण कर धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया गया है। इस आयोजन में राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शर्मा द्वारा संगीतमय शैली में देवी भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति रस का आनंद मिलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!