March 23, 2022
चांपा लो हाइट सबवे, शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा यार्ड किमी 667/17-19 पर स्थित चांपा लो हाइट सबवे (अंडरब्रिज) को दिनांक 24 मार्च 2022 को सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त लो हाइट सबवे (अंडरब्रिज) पर शेड निर्माण कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 668/05-09 पर स्थित हसदेव नदी के नीचे बने रेलवे अंडरब्रिज क्रमांक 46 से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।