May 29, 2022
छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
बिलासपुर. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के अंर्तगत ट्रैफिक ब्लॉक, प्वाइंट बदलने और सिंगल स्टिप डायमंड क्रॉस के नवीनीकरण के कार्य के लिए दिनांक 30 मई, 2022 दिन सोमवार को कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण दिनांक 29 मई, 2022 को दुर्ग स्टेशन से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एवं दिनांक 30 मई, 2022 को छपरा स्टेशन से चलने वाली 15159 छपरा- दुर्ग अपने नियमित रुट व्याया मानिकपुर जंक्शन – प्रयागराज जंक्शन – प्रयाग जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित रुट वाया मानिकपुर जंक्शन -प्रयागराज छिवकी- बधारी कलां- वाराणसी जंक्शन होकर चलेगी ।
झाराडीह समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 624/08A-10A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 316 (झाराडीह फाटक) को दिनांक 31 मई 2022 को रात 10 बजे से दिनांक 01 जून 2022 सुबह 08 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 620/22A-24A पर स्थित खरसिया फाटक से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।