छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को लोकलुभावने वादे कर ठगा : रौशन सिंह


बिलासपुर. भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा बिल्हा मंडल कार्यसमिति की बैठक में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि – छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार देने,बेरोजगारी भत्ता ,नौकरी देने के लोकलुभावने वादे कर युवाओं को ठगा है, राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल है।


बैठक के पूर्व सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा बिल्हा मण्डल अध्यक्ष सोमेश तिवारी,भाजयुमो जिला युवा मोर्चा सह प्रभारी कोमल ठाकुर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मण्डल कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह, भाजयुमो महामंत्री सौरव कौशिक,भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख नीरज यादव इन सभी ने युवाओं को अपना अनुभव बताते हुऐ युवा मोर्चा के आगामी कार्यवृत्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजयुमो ने कमर कसते हुए एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम कर ईकाई को मजबूत करने की बात कही।


भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बिल्हा मण्डल कार्यक्रम प्रभारी रौशन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें और हरेक बूथ में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर काम करेंगे। श्री सिंह केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं को सराहा एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे,धर्मांतरण सहित बेरोजगारी भत्ता एवं बढ़ती बरोजगारी पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे विधायक प्रतिनिधि अशोक कौशिक ,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री छोटे लाल शर्मा, रामकुमार कौशिक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महामंत्री केतन वर्मा, पुरुषोत्तम राजपूत एवं युवा मोर्चा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!