May 6, 2024

छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, डॉ. चंदन यादव ने अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों से की चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि 2018-19 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने शत प्रतिशत सहयोग किया जिसके कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी जिसके लिए मैं सभी को धन्यवाद करता हूं। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को 13 प्रतिशत आरक्षण की चर्चा मुख्यमंत्री से करने की बात कही एवं बचे हुए निगम मंडल सतनामी समाज को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने का भरोसा दिलाया। छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति विरोधी रही है जो आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार है जो इस वर्ग के साथ सदैव खड़ी रही है।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव ने कहा कि सत्ता और संगठन की सहभागिता से ही निरंतर सरकार बनती है। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का सदैव सहयोग कांग्रेस पार्टी को रहा है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की रीढ़ है। अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष धनेश पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग मजबूत हुआ है और आपके मार्गदर्शन से अनुसूचित जाति को काफी संभल मिला है। उन्होंने पिंकू कमेटी को मांग को लागू करने एवं पदोन्नति में आरक्षण देने की बात कही। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कोसरे ने किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप लहरिया, संजय सोरी, पी.आर. खूंटे, प्रेमचंद जायसी, पीयूष कोसरे, रंजीत कोसरिया, थनेश्वर पटेला, राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ओमप्रकाश खुंटे, विजय बघेल, नैन अजगले, सुनील कुर्रे, राजमहंत शिवचरण बघेल, गोरेलाल बर्मन, धनेरवटी, शंकर पिपरे, सुबोध केसरी, विकास वन्दे, वगिश बंदे, राजेन्द्र मार्कडेंय, आगरदास डिहरे, जोहन, शोभित राम चौधरी, के.पी. खण्ड, गुम खुशवंत साहेब, पुष्पा पाटले, मीना आडिल, करुणा कुर्रे, क्रांति बंजारे, सरिता मल्होत्रा, लता जाटवर, दीना राम चेलक, जमेसर लहरे, रितेश मेश्राम, संजय भास्कर, राजकुमार अंचल, रूपलाल कोसरे, अगर राम सूर्यवंशी, रमेश, मनीष कोसरिया, प्रकाश बंदे, प्रदीप क्षत्रिय, चंद्रशेखर गवई, लच्छूराम देशलहरे, एनल धृतलहरे, राईस किंंग खूंटे, देवनारायण खोटेल, ए.पी. भारद्धाज, नीरा बाई सिदार, चंद्रशेखर, मोहन मणी जाटवर, लालाराम दिवाकर, हेमंत कुमार खाण्डेय, डॉ. एस. एल. नारंग, बाबुलाल नायक, बलाराम कोलते, डॉ. दिनेश लाल, गजानंद, तोमेश, नीरज खुटे, ओमप्रकाश बंजारे, हिमांशु खुंटे, राजेश सोनी, सरोज कुमार सारथी, किशोर सोनवानी, जोहन खाण्डे, दिलीप बंजारा, राजेन्द्र मार्कण्डे, नीलकंठ जगत, अशोक सोनवानी, दुर्गा बघेल, अमित कुमार खूंटे, रेशम लाल, मुकेश कोखंटे, हेमंत नवरंगे, पंकजलाल बान्धव, सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नामदेव, प्रतिमा बंजारे, खिलेश बंजारे, सरयू प्रसाद, पंकज बंजारे, भुनेश्वर पाटले, शिवा बघेल, छबिलाल रात्रे, राहुल चतुर्वेदी, जीतू भारती, कांति सोनवानी, नरेन्द्र सोनवानी, सूर्यकुमार खिलरी, शशि प्रभा गायकवाड़ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूपेश सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों को समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना : रामदेव कुमावत
Next post डॉ. महंत ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!