November 22, 2022
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने डॉ. नवनीत को बनाया जिला अध्यक्ष
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुकूमार यादव बिलासपुर लोकसभा प्रभारी के अनुसंशा पर एवं सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नीतिन सिन्हा द्वारा मंगला जेपी बिहार कालोनी निवासी डॉ नवनीत जायसवाल को सूचना का अधिकार के लिए बिलासपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें कोटा, बिलासपुर विधानसभा और बेलतरा में विशेष दखल रहेगा। इसमें श्री जायसवाल ने कहा कि मैं अपने इस कार्य को पुर्ण रुप से निर्वहन करुंगा। इनके नियुक्ति को लेकर जिले के कांग्रेसीयों में भारी हर्ष व्याप्त है।