छत्तीसगढ़ टीम का शानदार प्रदर्शन, खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट में जीते पदक

 

बिलासपुर . गुजरात में दिनांक 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर,जूनियर)नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण पदक,एवं 8 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है | संघ के महासचिव  शेख समीर ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल,अनुशासन और मेहनत का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार:- कु.अनामिका गुर्जर,कु.यशस्वी सिंह,कु.सिया कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं कु.कृतिका कशेर, कु.अदिति सिंह, कु.सर्वज्ञ गर्ग, कु.निकुंज लहरे,कु.विधि सिपानी, कु.अविसी ओझा, कु.ध्रुव चौबे, कु.लावन्या साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया और कोच के रूप में सुश्री.लिनीमा साहू मैनेजर अभिषेक देवांगन सूर्यकांत वर्मा ने सहयोग प्रदान किया इस उपलब्धि के लिए पेंचाक सिलाट संघ के संरक्षक ठा.रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष  मनीष बाग, छ. ग.एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मनीष श्रीवास्तव , पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव  ने सभी खिलाड़ियों को कोच एवं मैनेजर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!