छत्तीसगढ़ी सिनेमा ‘मोर छइहा भुइयां 3’ रिलीज के लिए तैयार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोर छइहा भुइयां’ की तीसरी कड़ी,जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रदेश में जोरदार तैयारियां चल रही हैं, और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। सतीश जैन के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को एक बार फिर थिएटर्स की ओर खींचने का वादा करती है।
‘मोर छइयां भुइयां 3’ एक पारिवारिक ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो छत्तीसगढ़ी परिवेश को जीवंत करती है। … विगत दिनों रिलीज हुई गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी खूब धूम मचा रहा है।
फिल्म में मुख्य नायकों की भूमिका में मन कुरैशी, दीपक साहू, और लक्षित झांजी नजर आएंगे, जबकि नायिकाओं के रूप में ऐल्सा घोष, ऋचा दीक्षित, दीक्षा जायसवाल, और इशिका यादव दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। खलनायकों की भूमिका में नितिन ग्वाला, क्रांति दीक्षित, और धर्मेंद्र चौबे दमदार अभिनय के साथ कहानी में रोमांच जोड़ेंगे।
फिल्म में अन्य उल्लेखनीय कलाकारों में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी, सुरेश गोडाले, मनोज जोशी, अंजली सिंह, सुमित्रा साहू, संजय महानंद, पूरन किरी, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, विवेक चंद्रा, शीतल शर्मा, और छोटे लाल साहू सहित कई प्रतिभाशाली चेहरे शामिल हैं। कुल 40 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति बनाती है।