March 1, 2021
पहले नंबर पर ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ का बजट
रायपुर. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ का बजट सोशल मिडिया चर्चा का विषय रहा। 12.15 बजे से ट्रेंड शुरू हुआ जो देखते ही देखते नम्बर 4 से नम्बर एक पर भारत भर में ट्रेंड करने लगा। 3 घण्टे तक नम्बर 1 पर रहा। दोपहर 3 बजे तक 28,314 ट्वीट्स देखे गए। लगभग 88 लाख लोगों तक इसकी पहुंच दर्ज की गयी। लगभग 92 लाख लोगों ने इन ट्वीट्स को किसी न किसी माध्यम से छुआ और देखा। 3 बजे के बाद भी लगभग 5ः00 बजे तक ट्रेंड लिस्ट में रहा। मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, विधायक सहित देश भर के नेता और कांग्रेस की केंद्रीय टीम इस पर ट्वीट करती देखी गयी।