एक दिवसीय निजी प्रवास पर शहर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

File Photo

बिलासपुर. सायं 4.30 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल हैलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे। साथ में डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम-सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री, बिलासपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक आये। हेलीपेड पर संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, देवेन्द्र सिंह बाटू, धर्मेश शर्मा, महेश दुबे, अकबर खान, तैयब हुसैन, मछुवारा बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, अरविंद शुक्ला, त्रिलोक श्रीवास, राजेन्द्र श्रीवास डब्बू, विनय शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी विजय केशरवानी, महेन्द्र गंगोत्री, रंजीत सिंह सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। अटल श्रीवास्तव के आग्रह पर मुख्यमंत्री छ.ग.भवन पहुंचे। जहां सभी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और पत्रकार साथियों से बातचीत की। उसके पश्चात् मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गये। निजी कार्यक्रम के पश्चात् रायपुर रवाना हो गये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!