पर्यावरण बचाओ की मुहिम चलाई चुन्नी मौर्य ने

बिलासपुर. आज विश्व पर्यावरण दिवस  के उपलक्ष्य में समाजसेवी चुन्नी मौर्य ने पेड़ लगाओ ,पर्यावरण बचाओ मुहिम की शुरुवात की, हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पर्यावरण ना सिर्फ जलवायु में संतुलन बनाने का कार्य करता है, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराता है ,लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए ही विश्व पर्यावरण दिवस 5जून को मनाया जाता है इस कोरोना काल में कितने लोगों की मृत्यु हो गई, और उनके अंतिम संस्कार के लिए इतनी सारी लड़कियां काटी गई जिससे वन भी धीरे-धीरे खत्म होते चले जा रहे है,इसी सब को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, संसार की जितनी आबादी है उतनी आबादी की अगर एक तिहाई  लोग भी एक एक पौधा लगाएं, तो हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं ,और उसी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जब हम पेड़ लगाते हैं तो वही पेड़ बड़ा होकर हमें फल देता है ,ऑक्सीजन देता है, और इससे कितने सारे हमें फल फूल मिलते हैं खाद्य पदार्थ मिलते हैं हम उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हमें पर्यावरण से कितना फ़ायदा है ,पर्यावरण हमारे जीवन की  जिंदगी रेखा है ,इस मुहिम में रंजीता दास, चन्द्रकान्त साहू,लता गुप्ता,रोशन साहू ,रूपेश शुक्ला,रोशन ठाकुर ,त्रिवेणी साहू ,डुग्गु यादो का सहयोग रहा।आइए आज हम सब मिलकर ये संकल्प ले कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!