दिल्ली में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस पर गिरने से बढ़ी ठंड
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं, दिल्ली AQI ‘खराब’ श्रेणी में आता है SAFAR के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दिन के दौरान ठंड और कुछ इलाकों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पालम मौसम केंद्र ने सुबह छह बजे बहुत घना कोहरा छाने की जानकारी दी है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने की संभावना है तथा शाम तक धीरे-धीरे ये घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। शाम और रात के समय धुंध एवं हल्का कोहरा छाए रहने के आसर हैं।