छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी, लू जैसे हालात

 

 

बिलासपुर . लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। राज्य में तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे लू के जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य क्षेत्रों में गर्मी के अलर्ट जारी किए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि, राहत की उम्मीद जताई जा रही है कि 1 और 2 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है। इन दिनों तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। शनिवार को छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री था, जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था। रविवार को भी रायपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बिलासपुर में भी गर्मी का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री था।

Tags:, ,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!