May 13, 2024

मुख्यमंत्री रहते रमन सिंह ने खैरागढ़ की मिट्टी का कर्ज नहीं उतार पाये

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिल रही व्यापक जनसमर्थन से भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गयी है। डॉ रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे तब विकास का झूठा दावा कर करते थे अब विपक्ष में है तब भी छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारियों को गुमराह करने झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के झूठ फरेब और वादाखिलाफी से छत्तीसगढ़ का जन-जन वाकिफ हो चुका है। भाजपा नेताओं के बयानबाजी को अब छत्तीसगढ़ की जनता ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। डॉ रमन खैरागढ़ पहुंच कर प्रेसवार्ता में कह रहे है भूपेश बघेल की सरकार नामकरण करने का काम करती है। रमन सिंह हमेशा कहते थे कि खैरागढ़ की मिट्टी का मुझ पर कर्ज है लेकिन रमन सिंह 15 साल सरकार में रहने के बाद भी खैरागढ़ की मिट्टी का कर्ज नही उतार पाये। जिस स्कूल से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पढ़ाई की शुरुआत की वह स्कूल खण्डर हो गया। रमन सिंह ने अपने करीबियों रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के अलावा कोई काम नहीं किया। जिस बाईपास की बात डॉ रमन सिंह ने की वह बाईपास कुछ पुल-पुलियों के काम मे रूका है। रोड बन गया है। जबकि उनके करीबियों ने अपनो को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से रोड का नक्शा तक अपने हिसाब बनवा लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की सत्ता जाने के बाद भी रमन सिंह अहंकार में डूबे हुये हैं प्रेस वार्ता के वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है वो रमन सिंह पत्रकारों को कह रहे हैं जिनको यहां रहना है रहे वरना जा सकते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में बौखलाहट दिख रही है। देश मे पहली बार ऐसा हुआ होगा कि आरोपी खुद आरोप पत्र जारी है किया है। भाजपा सरकार के समय हुये गर्भाशय कांड, ऑंखफोड़वा कांड, किसी से छुपा नही है। गर्भाशय कांड पर हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाया था। आदिवासी बहुल इस राज्य में भाजपा की सरकार समय सबसे ज्यादा प्रताड़ित आदिवासी वर्ग हुआ है। सलवा जुडूम ने बस्तर में अपने ही घर में आदिवासियों को बेदखल की स्थिति में ला दिया। लाखों पलायन कर गए, कई बेमौत मारे गए। प्रदेश में आरक्षण मांगने निकलने पर आदिवासियों पर डंडे बरसाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post किसान और श्रमिक के जेब में पैसा डालने से खुशहाली आती है
Next post छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की आवाज से गूंज उठा बिलासपुर
error: Content is protected !!