May 3, 2024

कांग्रेस फाइल्स अडानी के घोटालों पर पर्दा डालने की भाजपा की साजिश -कांग्रेस

रायपुर.  कांग्रेस फाइल्स अडानी के घोटालों पर पर्दा डालने की भाजपा की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की जनता अडानी के घोटालों पर प्रधानमंत्री और भाजपा का जवाब चाहती है। अडानी के घोटालों की जांच से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार क्यों डर रहे है? अडानी से प्रधानमंत्री मोदी का क्या रिश्ता? मोदी जी के साथ विदेश दौरों में अडानी हमेशा क्यों जाते थे? एलआईसी, एसबीआई में जमा आम जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अडानी की ही कंपनियों के शेयर में क्यों लगाये गये? स्टेट बैंक ने अडानी को बेतहाशा पैसा ऋण में क्यों दिया? अडानी की कंपनी में 20,000 करोड़ कहां से आया? देश की संसद और देश की जनता के सवालों से प्रधानमंत्री क्यों घबरा रहे है? भाजपा इन सवालों का जवाब देने के बजाय दुष्प्रचार में लग गयी है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस फाईल्स भाजपा के षड़यंत्रकारी चरित्र का दस्तावेज है जिन कथित घोटालों को सुनियोजित तरीके से 2014 के पहले भाजपा ने अडानी और अपने भगोड़े उद्योगपति मित्रों के काले धन को खर्चा कर प्रचारित प्रसारित किया था। वे सारे के सारे काल्पनिक और झूठे निकले 2जी, 3जी, 4जी घोटालों को कोल खदानों के आबंटन के आरोपों को अदालत ने फर्जी और सतही बता दिया तथा इसे तत्कालीन सरकार की छवि खराब करने की साजिश बताया है। कांग्रेस की सरकार ने इन सारे आरोपों की दमदारी से जांच कराया था। मोदी सरकार हजारों करोड़ के राफेल घोटाले, अडानी के घोटाले की जांच करवाने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के खिलाफ दुष्प्रचार करके भाजपा सरकार मोदी सरकार के घोटाले उनकी मित्र परस्त नीति पर पर्दा नहीं डाल सकती। नीरव मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे लोगों को देश से अरबों रू. का घोटाला करके भागने देने के पाप से मोदी सरकार बच नहीं सकती है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके या कांग्रेस के पूर्व सरकारों के खिलाफ दुष्प्रचार करके भाजपा अपनी वर्तमान सरकार के पापों को ढंकना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लोकसभा चुनाव के पहले सांसदो को बुलाकर टिकट काटे थे अब विधायको की बारी – कांग्रेस
Next post सेवा की बजाय केवल विज्ञापन के होर्डिंग से महान बनने काम करती है भूपेश सरकार – अमर
error: Content is protected !!