June 26, 2024

कांग्रेस 18 दिसंबर को क्राउडफंडिंग अभियान ’डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत किया

कांग्रेस की स्थापना के 138वें वर्ष में न्यूनतम 138 रू. के साथ क्राउडफंडिंग

रायपुर.  कांग्रेस पार्टी चंदा जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत किया है। कांग्रेस ने इस अभियान का नाम ’डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली से इसकी शुरुआत किया गया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं। इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल 
 www.donateinc.in और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट  www.inc.in  शामिल हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह पहल 1920-21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन होगा, जिसके बाद यह अभियान जमीनी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पार्टी के राज्य स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जो लोग आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। दानदाताओं को दान प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हाई अलर्ट पर भारतीय सेना तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
Next post 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस, स्थापना दिवस को नागपुर में होगी विशाल रैली
error: Content is protected !!