25 फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेतागण

बिलासपुर. 25 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंच रहे हैं, जिसमें तिफरा ओव्हरब्रिज, तारामण्डल व्यापार विहार सहित 331 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिला प्रशासन द्वारा जिलाधीश के मार्गदर्शन में तैयारियां की जा रही है, तैयारियों का निरीक्षण करने आज छ.ग.पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय सहित ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविन्द शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय पहुंचे। लालबहादुर शास्त्री स्कूल, तिफरा ओव्हर ब्रिज और व्यापार विहार स्थित तारा मण्डल का अवलोकन किया, मौके पर जिला पंचायत के एस.डी.ओ. श्री एस.हरीश, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम पुलक भट्टाचार्या उपस्थित थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।  शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव ने संगठन के पदाधिकारियों और निगम के पार्षदों को भी दायित्व प्रदान किया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री का बिलासपुर आगमन हो रहा है, बहु प्रतिक्षित तिफरा ओव्हरब्रिज का लोकार्पण होने से बिलासपुर की जनता में उत्साह है, जिले के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!