May 3, 2024

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश सेवादल प्रदेश युवा कांग्रेस,. प्रदेश एनएसयूआई, प्रदेश इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभागो ने अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र मे पुष्पांजलि ,माल्यार्पण अर्पित कर पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल, महमूद अली, निवेदिता चटर्जी, पूजा देवांगन, साक्षी सिरमौर, अनिल मित्तल कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ की समीक्षा बैठक आयोजित
Next post शहर में जगह जगह पसरी गंदगी, जिम्मेदारी से मुंह फेर रहे है निगम के आला अधिकारी
error: Content is protected !!