May 11, 2024

मुख्यमंत्री का कांग्रेसजनों ने किया हेलीपेड में स्वागत

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सायं 4.00 बजे एक दिवसीय अल्प प्रवास पर स्व.बसंत शर्मा की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु बिलासपुर पहुंचे। साईंस कालेज मैदान हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के कांग्रेस नेताओं ने अगवानी की और स्वागत किया, जिसमें प्रमुख रूप से छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, बेलतरा छाया विधायक राजेन्द्र साहू, कोटा छाया विधायक विभोर सिंह, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, सभापति शेख नजरूद्दीन, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, शहर महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वाणी राव, वरिष्ठ नेता अनिल टाह, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेलीपेड सीधे डी.एल.सी. कालेज प्रांगण पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता स्व. बसंत शर्मा की पुण्य तिथि की अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और स्व.बसंत शर्मा को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके साथ बिताये पलों को याद किया। स्व. बसंत शर्मा के बारे में संबोधित करते हुए भावुक हो उठे, अचानक चुप होकर बैठ गये। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर महाविद्यालय परिवार स्व.बसंत शर्मा का पूरा परिवार व बिलासपुर के गणमान्य नागरिक व विद्वानजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रमन सिंह और भाजपा बताये आंदोलन की अनुमति लेने का नियम यूपी में प्रजातांत्रिक है तो छत्तीसगढ़ मे अलोकतांत्रिक कैसे?
Next post लोगो को तपती धूप से बचाने अब पूरे दिन खुले रहेंगे शहर के गार्डन
error: Content is protected !!